ऑटो

ईवोक मोटरसाइकिल्स अर्बन क्लासिक

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी इवोक की पहली इलेक्ट्रिक बाइक आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह से तैयार है, लेकिन उससे पहले इस इलेक्ट्रिक बाइक को भारत लाया गया है। इस अर्बन क्लासिक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की पहली यूनिट को भारत में इवोक के पहले शोरूम तक पहुंचाया गया है।

हाल ही में नई इवोक की नई अर्बन क्लासिक इलेक्ट्रिक मोटर साइकिल की पहली यूनिट को इवोक के शोरूम में देखा गया है और इसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आईं हैं। इस बाइक की तस्वीरें उसी बाइक की तरह लग रही हैं, जिन्हें टेस्ला क्लब इंडिया ने ट्विटर पर पोस्ट की थीं।

आपको बता दें कि इवोक एक चीनी कंपनी है, जो एशिया में सबसे तेज इलेक्ट्रिक बाइक बेचने का दावा करती है। अर्बन क्लासिक पावर क्रूजर के अलावा इवोक वर्तमान में इवोक अर्बन एस को बाजार में बेच रही है, जो वैश्विक बाजारों में क्रूजर की नकेड ट्विन्स है।

अर्बन क्लासिक के आकार की बात करें तो यह इलेक्ट्रिक बाइक 2,030 मिमी लंबी और 710 मिमी चौड़ी है और इसकी ऊंचाई 760 मिमी रखी गई है। वहीं कंपनी ने इस बाइक में 1,380 मिमी का व्हीलबेस दिया है और इसमें 130 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है।

इसके पॉवरट्रेन की बात करें तो इस बाइक के रियर व्हील पर 19 किलोवॉट की हब मोटर लगाई गई है। इस इलेक्ट्रिक मोटर को बाइक में लगी 8.42 किलोवॉट ऑवर की लीथियम-आयन एनएमसी बैटरी पैक से ताकत मिलती है।

यह इलेक्ट्रिक मोटर 25.6 बीएचपी की पॉवर और 117 न्यूटन मीटर का टॉर्क प्रदान करती है। इस बाइक की अधिकतम रफ्तार 130 किमी प्रति घंटा है और यह 0 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार 3 सकेंड में हासिल करती है। पूरी तरह से चार्ज होने पर यह 200 किमी की रेंज प्रदान करती है।

admin

View Comments

Recent Posts

प्रधानमंत्री की भूमिका और नियुक्ति प्रक्रिया

भारत में प्रधानमंत्री का पद अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि प्रधानमंत्री देश की कार्यकारी शक्ति…

5 days ago

🇮🇳 1950 के बाद से भारत के राष्ट्रपतियों की सूची: एक सरल लेकिन विस्तृत नोट

भारत: एक गणतांत्रिक राष्ट्र की पहचान भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, जिसकी…

5 days ago

भारत और ASEAN: विकास, साझेदारी और भविष्य की दिशा

परिचय दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से स्थापित संगठन…

5 days ago

भारत की आर्थिक मंदी: वजहें, प्रभाव और उबरने के रास्ते

🌐 प्रस्तावना भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक रहा है,…

5 days ago

राजकोषीय स्थिति पर एक सरल और विस्तृत लेख

परिचय जब भी देश की अर्थव्यवस्था की बात होती है, तो सरकार की आय और…

6 days ago

कर्नाटका में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहार: एक सांस्कृतिक यात्रा

भारत त्योहारों की भूमि है, जहाँ हर राज्य की अपनी विशेषताएँ और परंपराएँ होती हैं।…

6 days ago